मगरलोड ब्रेकिंग: पत्नी के सामने पति की हत्या, मामला संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मगरलोड क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पत्नी के सामने पति की हत्या कर दी गई है। आरोपी मृतक का दोस्त बताया जा रहा है। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम धनबूढ़ा के रहने वाले लक्ष्मीनारायण नेताम बुधवार 8 नवंबर को शाम 6 बजे के आसपास अपनी पत्नी महेश्वरी नेताम के साथ बोदलबाहरा किसी काम से जा रहा था। बीच रास्ते में गांव का गणेश ध्रुव मिल गया। इसके बाद तीनों साथ जाने के लिए निकल गए। बताया जा रहा है कि काम निपटकर सभी घर वापसी आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में लक्ष्मी नारायण नेताम और गणेश राम ध्रुव जमकर शराब पीये।
Read More News : दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म, अकेले का फायदा उठाकर दिया घटना को अंजाम
शराब पीने के बाद वापिस घर लौट रहे थे कि बोदलबाहरा खार लक्ष्मी नारायण नेताम और गणेश ध्रुव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गणेश राम ध्रुव ने पत्थर से लक्ष्मी नारायण के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में लक्ष्मी नारायण लहुलूहान होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। विवाद होता देख लक्ष्मी नारायण की पत्नी बीच बचाव करने पहुंची, लेकिन आरोपी ने उसे भी घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
घटना की जानकारी मृतक की पत्नी ने घरवालों को दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में धारा 302 पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।
Read More News : महानदी किनारे युवक की मिली लाश
घटना की बाद मृतक की पत्नी महेश्वरी नेताम भी संदिग्ध की भूमिका में है। पुलिस महेश्वरी नेताम से पूछताछ कर रही है। वहीं प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने ये खुलासा नहीं किया है। बहरहाल पुलिस मामले में जल्द ही खुलासा कर सकती है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd
सम्बंधित खबरें भी पढ़े
राजिम ब्रेकिंग: पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला पति, जांच में ये बात आई सामने, देखिए वीडियो