जंगल में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका, पहचान छिपाने पत्थर से कुचल सिर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जंगल में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव की हालत इतनी भयावह थी कि पहली नजर में पहचान करना मुश्किल हो गया। युवक की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मामला महासमुंद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पत्थर से सिर कुचला
जानकारी के अनुसार ग्राम खट्टी के हिच्छा मार्ग स्थित जंगल में सोमवार को एक युवक का मिला। घटनास्थल का मंजर दिल दहला देने वाला था। हत्यारों ने युवक के गले और हाथ पर ताबड़तोड़ वार किए थे, वहीं सिर को पत्थर से कुचल दिया गया था। चेहरे पर भी गंभीर हमला किया गया, जिससे उसकी पहचान करना कठिन हो गया था। शव जंगल कक्ष क्रमांक 77 में शराब भट्ठी से कुछ दूरी पर पेड़ के नीचे पड़ा मिला।
गोदना और कपड़े से परिजनों ने शव की पहचान प्रकाश पटेल (22) निवासी ग्राम खैराभांठा (गायत्री मंदिर के पास) के रूप में की गई है। वह महासमुंद में एक ऑटो पार्ट्स दुकान में मैकेनिक का काम करता था। पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और कर शव को जंगल में फेंका गया है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस की टीम संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विवाद के बाद हत्या की आशंका
परिजनों के अनुसार प्रकाश रविवार को काम पर गया था और हाफ टाइम में दोस्तों के साथ निकल गया था। शाम करीब 6 बजे वह घर लौटा, लेकिन रात 11 बजे तक उसे गायत्री मंदिर के पास देखा गया था। इसके बाद से वह लापता हो गया। रात 11.30 बजे के बाद उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। बताया गया कि प्रकाश और उसके एक दोस्त का किसी अन्य व्यक्ति से विवाद भी हुआ था, जिसे पुलिस अहम सुराग मानकर जांच कर रही है।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही इस अंधे कत्ल का खुलासा किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
नहर किनारे मिली अज्ञात महिला की क्षत-विक्षत लाश, जांच में जुटी पुलिस











