गरियाबंद ब्रेकिंग: नक्सलियों ने किया पोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद, Exclusive Video

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मतदान होने के बाद वापिस लौट रही पोलिंग पार्टी पर नक्सल हमला हुआ है। इस घटना में एक ITBP का एक जवान शहीद हो गया है। पूरा मामला गरियाबंद जिला के मैनपुर क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार गरियाबंद के बड़े गोबरा के पास ये IED ब्लास्ट हुआ है। आपको बता दें कि गरियाबंद जिले के बिन्द्रनवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान हुआ था। मतदान के बाद पोलिंग पार्टी वापस लौट रही थी। इसी दौरान IED ब्लास्ट हो गया। इस घटना में ITBP के एक जवान शहीद हुआ है। शहीद जवान का नाम जोगेन्द्र सिंह है। वह हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ।
घटना के बाद जिले के आला अधिकारी मौके पर रवाना हुए। वहीं पोलिंग पार्टी को अलग रास्तों से वापस भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd












Name hanuman nishad village chikhli post office joba District gariyaband State chhatisgarh