नवविवाहिता ने की आत्महत्या, शादी के दो माह बाद कमरे में लगाई फांसी, परिजनों ने कही ये बात…

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक नवनिवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में एक विवाहिता महिला प्रियंका गुप्ता (25 साल) ने 18 फरवरी की रात में अज्ञात कारणों से पंखे पर फांसी लगा ली। फांसी लगाने के थोड़ी देर बाद मृतका के ससुराल वालों ने महिला के मायके वालों को फांसी लगाने की जानकारी दी। दूसरे दिन 19 फरवरी की सुबह मायके पक्ष वालों की उपस्थिति में पुलिस ने मृतका के शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

बताया जा रहा है कि प्रियंका गुप्ता की शादी ग्राम गोढ़ी में रहने वाले अभिषेक गुप्ता के साथ 9 दिसम्बर 2023 को उनकी शादी हुई थी। दोनों आनन्दपूर्वक रहते थे। अभिषेक गुप्ता तराईमाल प्लान्ट में काम करता है। वह रोज की तरह काम पर गया था। शाम को उसकी पत्नी ने अचानक पंखे पर फांसी लगाकर आत्माहत्या कर ली।

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

प्रियंका गुप्ता के आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही महिला के मायके वाले तमनार के ग्राम गोढ़ी पहुंचे। मायके वालों ने तमनार थाने में ससुराल वालों के खिलाफ प्रियंका पर आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। प्रियंका की माता-पिता ने बताया कि 18 फरवरी की शाम करीब 7 बजे मोबाइल वीडियो कॉल से प्रियंका से बात हुई थी, जिसमें प्रियंका हंसते हुए बात कर रही थी। फिर थोड़ी देर बाद प्रियंका के ससुराल वाले घटना की जानकारी मायके वालों को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामले की जांच पुलिस

तमनार पुलिस के अनुसार ग्राम गोढ़ी में महिला की मौत की सूचना मिलने पर मर्ग कायम किया गया है। महिला का शव फांसी के फंदे में मिला था। फोरेंसिक टीम द्वारा घटना की मुआयना और कार्यपालिक दंडाधिकारी द्वारा पंचनामा कार्रवाई की गई। तमनार पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे जांच कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

नवविवाहिता ने की आत्महत्या, 6 माह पूर्व हुई थी शादी, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Related Articles

Back to top button