खाद्य एवं औषधि प्रशासन की रेड: 9 बोरी ‘पान पसंद’ गुटखा जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिला प्रशासन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने स्थानीय गंजपारा क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर मिलावटखोरों और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कुल 9 बोरी संभावित प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया गया है।

अधिकारी उमेश वर्मा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान फर्म मेसर्स मनभावन एजेंसी एवं फर्म मेसर्स हरीश जनरल स्टोर, गंजपारा, महासमुंद की जांच की। टीम के पहुंचते ही बाजार क्षेत्र के अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया। विभाग को लंबे समय से इन क्षेत्रों में संदिग्ध गुटखा और पान मसाला की बिक्री की सूचना मिल रही थी। जांच के दौरान टीम ने पाया कि इन फर्मों में पान पसंद ब्रांड के संदिग्ध गुटखा का स्टॉक जमा किया गया था।

इस दौरान मेसर्स मनभावन एजेंसी से 08 बोरी ‘पान पसंद’ (कुल 276 पैकेट) गुटखा जब्त किया गया, वहीं मेसर्स हरीश जनरल स्टोर से 01 बोरी ‘पान पसंद’ गुटखा जप्त किया गया। इस प्रकार कुल 09 बोरी सामग्री जब्त की गई। विभागीय अधिकारियों ने पूरी कार्रवाई को विधिवत अंजाम दिया और जब्त माल को सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में ले लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी है।

नमूने जांच करने लैब भेजे गए, कार्रवाई की तैयारी

मौके पर उपस्थित वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशनी राजपूत एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंखनाद भोई ने जब्त किए गए गुटखा के नमूने (सैंपल) संकलित किए। अभिहित अधिकारी उमेश वर्मा ने बताया कि इन नमूनों को तत्काल परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। यदि किसी भी प्रकार के हानिकारक तत्व या वैधानिक उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद औषधि विभाग की कार्रवाई : मेडिकल स्टोर्स से दो दवाओं के नमूने जांच हेतु भेजे, लाइसेंस पर कार्रवाई की अनुशंसा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button