शादी समारोह से लौट रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, दो महिलाओं की मौत, 8 से अधिक लोग घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मगरलोड इलाके में एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। पिकअप में सवार सभी ग्रामीण शादी समारोह से गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना मगरलोड थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार रविवार को सिंगपुर से कुछ लोग पिकअप क्रमांक सीजी 04 एलपी 0962 में कोरगांव शादी समारोह में गए थे। लौटते समय देर शाम पिकअप पठारी घाटी में पलट गई। पिकअप में करीब 17 लोग सवार थे। जिसमें सुखली कुमार (42) और रत्नीबाई कुमार (45) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सभी लोगों को वाहन से बाहर निकाला।
हादसे में घायल सभी लोगों को मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना में पिकअप का ऊपरी हिस्सा चपट गया और आगे का कांच भी टूट गया। लोगों का सामान भी सड़क पर बिखर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मगरलोड पुलिस ने पिकअप को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm
यह खबर भी जरुर पढ़े
माजदा वाहन और ट्रेलर की भीषण टक्कर, 13 लोगों की मौत, टुकड़ों में बंटे शरीर