जुआ-सट्टा पर पुलिस का शिकंजा: 3 जगहों पर छापेमारी, 3 आरोपी गिरफ्तार, कैश सहित 1.13 लाख रुपए का सामान जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ धमतरी पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लगातार दूसरे दिन भी बड़ी सफलता हासिल की है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर तीन अलग-अलग प्रकरणों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से कुल 1,13,500 रुपए की रकम, मोबाइल फोन और सट्टा का समान जब्त किया गया है।

बता दे किधमतरी पुलिस ने कल गुरुवार को जुआ-सट्टा के अलग -अलग प्रकरणों में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर 26,160/- रूपये की रकम जप्त की थी। जिसमें ललित मिश्रा, पिता कमल मिश्रा, रिसाई पारा, पारस प्रसाद पाठक, पिता स्व. गंगाप्रसाद, स्टेशन पारा, और श्रीकांत पटेल, पिता महेंद्र, शिव चौक बनिया पारा, धमतरी पर कार्यवाही की गई थी।

तीन जगहों पर छापेमारी

इसी क्रम में सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा विशेष सट्टा विरोधी अभियान चलाते हुए आज 10 अप्रैल को शहर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों को सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर रंगे हाथ पकड़ा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई विंध्यवासिनी वार्ड स्थित सामुदायिक भवन के पास की गई, जहां आरोपी सुल्ताना बेगम (53 वर्ष) को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा पट्टी लिखते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, डॉट पेन, एक मोबाइल फोन और 1,050 रुपए नकद सहित कुल 5,050 रुपए जब्त किए गए।

वहीं दूसरी कार्रवाई रामबाग सब्जी मार्केट में की गई, जहां अकबर अली (38 वर्ष) सट्टा पट्टी के माध्यम से जुआ संचालित करते पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से सट्टा सामग्री, मोबाइल फोन और 2,250 रुपए नकद सहित कुल 7,250 रुपए जब्त किए है।

आईपीएल सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार

तीसरी और सबसे बड़ी कार्रवाई आमातालाब रोड स्थित इनडोर स्टेडियम के पास की गई, जहां आयुष वाघवानी (22 वर्ष) को मोबाइल एप के जरिए आईपीएल सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक महंगा आईफोन (लगभग 1 लाख रुपए) और 1,200 रुपए नकद सहित कुल 1,01,200 रुपए जब्त किए गए।

तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की विभिन्न धाराओं एवं बीएनएस के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे कार्यों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

पिकनिक मानने के दौरान युवक पर चाकू से हमला, हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button