चुनाव में साड़ियां बांटने की चल रही थी तैयारी, मौके पर पहुंची पुलिस, बंडल में मिले साड़ियां

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- विधानसभा चुनाव अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए कई तरीके अपना रहे हैं। ऐसे ही एक मामला बिलासपुर जिले के कोटा विधानसभा क्षेत्र में मिली है। यहां चुनावी साड़ियां बांटने की तैयारी चल रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के पकड़ने से पहले ही ड्राइवर पिकअप लेकर भाग निकला। पुलिस ने नहर किनारे बंडल में रखी 200 साड़ियों को जब्त कर लिया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र के जोगीपुर-भैंसाझार का है।

जानकारी के अनुसार कोटा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए साड़ी बांटने की तैयारी चल रही थी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि जोगीपुर-भैंसाझार नहर के किनारे एक पिकअप में साड़ियों का बंडल आया है। खबर मिलते ही थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने अपनी टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस पहुंची तो लावारिस पड़ी थी साड़ियां

पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची, तब वहां कोई नहीं था। नहर किनारे बंडल में साड़ियां बंधी हुई मिली। पूछताछ में पता चला कि बिना नंबर की पिकअप का चालक कुछ लोगों के साथ साड़ियां लेकर आया था। जवानों ने करीब 20 बंडल में बंधी 200 साड़ियों को जब्त कर थाने पहुंचाया, फिर इसकी जानकारी थानेदार को दी। पुलिस ने साड़ियों को धारा 102 के तहत जब्त कर लिया है। पुलिस पिकअप और चालक की तलाश कर रही है।

जानकारी जुटा रही पुलिस

फिलहाल फरार पिकअप चालक की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है। साड़ियों को जब्त करने के बाद पुलिस गांव के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। दरअसल, ड्राइवर बिना नंबर की पिकअप लेकर आया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में है। पुलिस की टीम ग्रामीणों से यह जानने की कोशिश कर रही है कि पिकअप चालक कौन है और कहां से आया था। उसे किसने भेजा था और वो साड़ियों को किसके पास छोड़ने आया था। इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर पिकअप की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

छत्तीसगढ़ के मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी के गाड़ी पर हुआ पथराव: प्रचार पर निकले थे, देखें Video

Related Articles

Back to top button