गरियाबंद ब्रेकिंग: प्राचार्य पर छात्राओं से अभद्र व्यवहार का आरोप, प्राचार्य की मनमानी से गुस्साए छात्राओं ने स्कूल में जड़ा ताला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) : गरियाबंद जिले में हाई स्कूल के प्राचार्य पर मनमानी का मामला सामने आया है। प्राचार्य पर छात्राओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। घटना से नाराज पालक स्कूल गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्कूली छात्राएं व पालक प्राचार्य को हटाने की मांग कर रहे हैं। पूरा मामला जिले के छुरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अकलवारा का है।

जानकारी के अनुसार अकलवारा हाई स्कूल में पदस्थ प्राचार्य जेपी वर्मा पर छात्राओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाकर स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया। स्कूल की छात्राओं के पालकों ने प्राचार्य पर मनमानी और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। शनिवार को नाराज अभिभावकों ने स्कूल खुलने के पूर्व गेट पर ताला लगा दिया और प्राचार्य को हटाने की मांग कर रहे हैं। अभिभावकों ने कार्रवाई नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन कर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

छात्राओं ने बताया कि प्राचार्य जेपी वर्मा ने 11वीं की छात्राओं के परीक्षा परिणाम में हेरा-फेरी की है और पास छात्राओं को फेल कर दिया है। इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर से करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अपने बच्चों का भविष्य बर्बाद होते देख गुस्साए अभिभावक सुबह से ही स्कूल के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक प्रशासन या शिक्षा विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। जबकि पालकों को प्रदर्शन जारी है।

वीडियो 

यह खबर अपडेट किया जा रहा है बने रहिए छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज के साथ…

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

शिक्षा के मंदिर में हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत, महिला शौचालय में छिपा रखा था मोबाइल, 2 महीने से बना रहा था अश्लील वीडियो

Related Articles

Back to top button