कलयुगी शिक्षकों ने शिष्या की लूटी इज्जत… पढ़ाई का झांसा देकर 11वीं की छात्रा से प्राचार्य, 2 शिक्षक, डिप्टी रेंजर ने किया गैंगरेप, सभी गिरफ्तार-निलंबित
![](https://cgprayagnews.com/wp-content/uploads/2024/11/Student-Rape-Janakpur.jpg)
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कलयुगी शिक्षकों ने मिलकर एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस वारदात में प्राचार्य, 2 शिक्षक और डिप्टी रेंजर शामिल थे। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में संबंधित विभाग ने चारों आरोपियों को निलंबित भी कर दिया है। घटना मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र का है।
पढ़ाई में सहयोग करने का झांसा देकर दोस्तों के घर ले गया शिक्षक
जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा किराए के रूम में रहकर पढ़ाई करती है। 15 नवंबर को नाबालिग छात्रा फोटो कॉपी कराने दुकान गई थी। इस दौरान सीएससी हेड मास्टर शिक्षक रावेन्द्र (48 वर्ष) ने पढ़ाई में सहयोग करने का झांसा देकर अपनी कार में बैठाकर व्याख्याता कुशल सिंह परिहार के घर ले गया। घर में कुशल सिंह परिहार और प्राचार्य अशोक कुशवाहा मौजूद थे। तीनों ने दरवाजा को अंदर से बंद कर दिया, फिर रावेन्द्र कुशवाहा, कुशल सिंह परिहार और अशोक कुशवाहा ने छात्रा से गैंगरेप किया।
दूसरी बार डिप्टी रेंजर के घर किया दुष्कर्म
शिक्षकों ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी। 22 नवंबर की शाम 5 बजे पीड़ित छात्रा जब दुकान में सामान लेने जा रही थी, तब कुशल सिंह परिहार बस स्टैंड के पास मिला। कुशल सिंह ने छात्रा को धमकी देकर अपनी बाइक पर बैठाकर डिप्टी रेंजर बनवारी सिंह के घर ले गया, जहां बनवारी सिंह सहित दो शिक्षकों ने दोबारा छात्रा से गैंगरेप किया।
सभी आरोपी गिरफ्तार
दूसरी बार ऐसी घटना होने पर छात्रा काफी डर गई। कुछ दिनों तक चुप रहने के बाद हिम्मत जुटाकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन छात्रा को लेकर जनकपुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों शिक्षक समेत वनपाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही कार भी जब्त की।
प्राचार्य और शिक्षक को किया निलंबित
मामला संज्ञान में आने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला शिक्षा अधिकारी से तत्काल प्रतिवेदन मंगाया। प्रतिवेदन के आधार पर मंगलवार को अशोक कुशवाहा प्रभारी प्राचार्य, हायर सेकेंडरी स्कूल देवगढ़, कुशल सिंह परिहार, व्याख्याता हायर सेकेंडरी स्कूल देवगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इससे पहले, हेडमास्टर रावेंद्र कुशवाहा को निलंबित किया गया था।
डिप्टी रेंजर को किया निलंबित
वहीं इस मामले में सरगुजा के मुख्य वन संरक्षक माथेश्वरन व्ही. ने भी कार्रवाई आदेश जारी करते हुए आरोपी डिप्टी रेंजर बनवारी सिंह को निलंबित कर दिया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ
यह खबर भी जरुर पढ़े
नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: न्यूड वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, गिरफ्तार