राजिम भाजपा प्रत्याशी का गांव-गांव जनसंपर्क: लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) राजिम:- राजिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू गांव-गांव पहुंचकर जनसम्पर्क कर रहे हैं। गरियाबंद जिले के विभिन्न ग्रामों के ग्रामवासी रोहित साहू का आत्मीय स्वागत कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अब की बार बीजेपी सरकार के साथ। रोहित साहू ने ग्राम पंचायत कोचवाय, कसेरू, कोसमी, बरबाहरा, कोकड़ी, पातरमोहदा, भिलाई, आमदी में पहुंचकर मोदी सरकार की योजनाएं के बारे में बताएं।

रोहित साहू को मिल रहा समर्थन

इस दौरान लोगों ने विश्वास दिलाया कि इस बार राजिम विधानसभा में रोहित साहू को भारी मतों से विजयी बनाएंगे। राजिम की जनता इस बार परिवर्तन चाहते हैं और बीजेपी प्रत्याशी रोहित साहू के समर्थन में हजारों की संख्या में लोग उनके साथ कदम से कदम मिलाकर गांव-गांव प्रचारक बनकर समर्थन कर रहे हैं।

रोहित साहू के साथ भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल

इस अवसर पर रोहित साहू के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पारस ठाकुर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, जनपद पंचायत गरियाबंद उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, रिटायर्ड टीआई बोधन साहु, बलदेव, महामंत्री धनंजय नेताम, बिंदु सिन्हा, खिरमनी हरपाल, सुनीता झरिया, आनंद ठाकुर, देवेश्वर गजेंद्र, नेहरू साहू, किशन कंडरा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजू साहू, संजू साहू, रविन्द्र ध्रुव, रामाधार साहू, मोती निषाद, एजेंद्र निषाद, विजय कंडरा, मिथलेश साहू, दाऊलाल, प्रह्लाद ठाकुर, टिंकू ठाकुर, इंदु, नेपाल साहु, किशोर साहू, पुरूषोत्तम सिंहा आदि उपस्थित थे।

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

भाजपा प्रत्याशी इंद्रकुमार साहू पहुंचे नवापारा: कार्यकर्ताओ से कही ये बात ,कांग्रेस पर साधा निशाना

Related Articles

Back to top button