शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, कई बार बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले लड़की को प्रेम जाल में फंसाया फिर शादी करने का प्रलोभन देकर उसके कई बार शारीरिक संबंध बनाया। बाद में शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिलासपुर ज़िले के रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा कि 8 नवंबर 2025 को पीड़िता ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पड़ावपारा कोटा निवासी आशिफ खान पिता फरीद खान (21 वर्ष) ने लगभग दो वर्षों से पीड़िता का स्कूल जाते समय उसका पीछा करता था। इसी दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने उससे कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मामले की शिकायत दर्ज होते ही आरोपी आशिफ खान अपने घर से फरार हो गया था।
मामला नाबालिग बालिका से जुड़ा होने और इसकी गंभीरता को देखते हुए रतनपुर पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने आरोपी के मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार तलाश की और अंततः उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS










