सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने पहुंची नाबालिग से दुष्कर्म, सुनसान जगह ले जाकर किया रेप, दोस्त देता रहा पहरा, दोनों गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गई नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर पास के एक सुनसान मकान में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार 3 फरवरी को थाना बगीचा में 16 वर्षीय नाबालिग ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि वह 24 जनवरी 2026 से अपने परिजन के यहां बगीचा क्षेत्र में रह रही थी। 2 फरवरी की रात वह अपने भाई के साथ पास के गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम करमा नृत्य देखने गई थी। कार्यक्रम के दौरान रात करीब 11 बजे नाबालिग के मोबाइल पर एक परिचित युवक का फोन आया। युवक ने उससे मिलने की बात कही। परिचित होने के कारण नाबालिग अपनी एक सहेली के साथ मिलने बाहर निकली।
दोस्त करता रहा पहरेदारी
इसी दौरान आरोपी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और नाबालिग को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर पास के एक सुनसान मकान में ले गया। पुलिस के अनुसार, सुनसान मकान में नाबालिग के विरोध करने के बावजूद आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के समय आरोपी का एक सहयोगी मकान के बाहर पहरेदारी कर रहा था। इसी बीच नाबालिग के परिजन उसकी तलाश करते हुए वहां पहुंच गए। परिजनों को आता देख दोनों आरोपी नाबालिग को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
दो आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2), 70(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों सुरेश यादव (26 वर्ष) और उसके साथी संजय यादव (21 वर्ष) को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8











