आजादी के पावन अवसर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लें: कलेक्टर डाॅ. सिंह
कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी का अवसर है इस दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ था और देशवासियों ने खुली हवा में सांस ली थी।
आज के दिन हम यह संकल्प लें कि हमारा जो कर्तव्य है उसका समर्पित भाव से निर्वहन करें। जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी अच्छा काम कर रहें है। मेरा आग्रह हैं कि कोई नागरिक कार्यालय में कोई आवेदन या कोई कार्य लेकर आता है तो संवेदशीलता से उनकी बातें सुने। साथ ही नियमानुसार उनका कार्य करें। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित
इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही लोकसभा निर्वाचन प्रशिक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि आजादी का यह पर्व स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है। जिनकी वजह से आज खुली हवा में सांस ले रहे है। पूर्वजों ने जान की बाजी लगाकर अपने रक्त से सींचा है। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्याें का बेहतर तरीके से निर्वहन करें। यही हमारी राष्ट्रभक्ति है साथ ही देश की मजबूती भी इसी में है। देश के मूल नागरिकों तक उनका हक सुगमता के साथ पहुंचाना है। इस स्वतंत्रता दिवस में कार्य की क्षमता को मजबूती के साथ विस्तार करें।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने में मजबूती के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने भी सभी अधिकारी व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अभिलाषा पैंकरा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU
यह खबर भी जरुर पढ़े
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: मुख्यमंत्री ने तेलीबांधा तालाब परिसर में प्रदर्शनी का किया शुभारंभ