अभनपुर-राजिम मार्ग पर चाकू की नोक पर लूट: चॉइस सेंटर संचालक से डेढ़ लाख रुपये छीने, बाइक छोड़कर भागे लुटेरे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर-राजिम मार्ग पर बीती रात चाकू की नोक पर लूट की घटना सामने आई है। दो अज्ञात युवकों ने एक चॉइस सेंटर संचालक को रोककर उससे करीब डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। घटना के बाद आरोपी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नवापारा दम्मानी कॉलोनी निवासी उमेंद्र कुमार देवांगन का अभनपुर में नवकार ज्वेलर्स के सामने चॉइस सेंटर एवं गिफ्ट स्टोर संचालित करता है। बताया गया कि शनिवार रात करीब 8.40 बजे दुकान बंद कर उमेंद्र देवांगन अपने घर नवापारा जा रहा था। इसी दौरान हसदा मोड़ के आगे पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पहुंचे और उसकी बाइक रोक दी। इसके बाद एक युवक ने पेट पर चाकू टिकाकर जान से मारने की धमकी दी, जबकि दूसरे युवक ने उसके कंधे पर टंगे बैग को छीन लिया।

बाइक छोड़कर भागे आरोपी

प्रार्थी के अनुसार उसने चाकू पकड़कर खुद को बचाने की कोशिश की, जिससे उसके बाएं हाथ की उंगली में चोट आई। बैग में करीब 1 लाख 50 हजार रुपये नकद रखे हुए थे, जिसे आरोपी लूटकर भाग निकले। लूट की वारदात के दौरान आरोपियों की मोटरसाइकिल अचानक बंद हो गई, जिसके कारण वे बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना स्थल से कुछ दूरी पर प्रार्थी का मोबाइल फोन और खाली बैग भी बरामद हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वाड

घटना की सूचना मिलते ही नवा रायपुर के सीएसपी, अभनपुर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 115(2), 126(2), 296, 3(5), 309(4) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में सड़क पर युवकों से मारपीट कर लूटे मोबाइल, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button