सरपंच की शर्मनाक करतूत, महिला से की अश्लील हरकत, शारीरिक संबंध बनाने की मांग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक सरपंच की शर्मनाक करतूत सामने आई है। दरअसल, सरपंच ने एक महिला के साथ अश्लील हरकत की है। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सरपंच को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला मुंगेली जिले के जगताकापा गांव का है।
दरअसल, पीड़िता ने 31 अगस्त 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि 30 अगस्त की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का सरपंच इंदल गोंड नशे की हालत में उसके घर में घुस आया। महिला को अकेली पाकर उसकी नीयत खराब हो गई। सरपंच ने महिला के साथ अश्लील हरकत की और शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
अपराध कबूला, आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता ने शोर मचाकर किसी तरह अपनी इज्जत बचाई। इसके बाद थाने पहुंचकर आरोपी सरपंच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी इंदल गोंड (55 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 332(ग), 74, 75(2), 76, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t
यह खबर भी जरुर पढ़े
रोजगार सहायक की शर्मनाक करतूत, राशन कार्ड बनवाने आई महिला से किया जिस्म का सौदा