इंद्र कुमार साहू के जीत के बाद सरपंच ने मुंडवा ली मूंछ, ये वजह आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत मिली है। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र से इंद्र कुमार साहू 15553 वोटों से ऐतिहासिक जीत हासिल की है। चुनाव में हार-जीत को लेकर किसी ने दांव लगाया तो किसी ने मन्नत मांगी। ऐसा ही एक दांव अभनपुर ब्लॉक के ग्राम सुंदर नगर (घोट) के सरपंच ने रखी, जिसमें वे हार गए।

ग्राम सुंदर नगर (घोट) के सरपंच सेवाराम यादव का दावा था कि भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू 26000 वोट से जीतेंगे अगर वे एक वोट से भी कम से जीतेंगे तो मैं अपने मूंछ मुड़वाऊंगा। चुनाव परिणाम आने के बाद इंद्र कुमार साहू 15553 मतों से विजयी हुए। अपने दावे पर फेल होने के बाद सरपंच ने बुधवार को मूंछ मुड़वा ली।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता है सेवाराम

आपको बता दें कि सरपंच सेवाराम भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता है। उनका गांव में जोरदार जनाधार है। लेकिन अपने दावे पर फेल होने पर खुशी-खुशी मुंछ मुड़वा ली है, जिसकी क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।

जानकारी के अनुसार रायपुर पश्चिम की सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत के जीतने पर कार्यकर्ता हर्षवर्धन शुक्ला ने 5 साल बाद अपने बाल कटवाए और शेविंग कराई। वहीं महासमुंद में प्रत्याशी के हारने पर कार्यकर्ता ने आधी मूंछे और आधा सिर मुंडवा दिया।

हर्षवर्धन ने बाल व दाड़ी कटवाई

कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने अपने नेता के लिए संकल्प लिया था, इसलिए पूरा किया। भाजपा के छोटे से कार्यकर्ता हैं, लेकिन अपनी बातों पर अडिग हैं। वादा किया था तो पूरा किया, लेकिन गंगा जल हाथ में लेकर कसम नहीं खाई थी। रायपुर में मूणत स्वयं कार्यकर्ता का संकल्प पूरा कराने उसके घर पहुंचे।

 

प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया, हार गए तो वादा निभाया

महासमुंद के बिहाझर निवासी और भाजपा कार्यकर्ता डेरहा राम यादव ने अपनी आधी मूंछे और सिर के आधे बाल मुंडवा दिए। उन्होंने अपने प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया था, लेकिन नतीजा उनके पक्ष में नहीं आया। डेरहा राम यादव खल्लारी सीट से भाजपा प्रत्याशी अलका चंद्राकर का प्रचार कर रहे थे।

डेरहा राम यादव ने निभाया वादा

डेरहा राम निभाया वादा 

चुनाव में अलका चंद्राकर कांग्रेस उम्मीदवार द्वारिकाधिश यादव से हार गईं। परिणाम आने के बाद डेरहा राम यादव ने अपना वादा निभाया। उन्होंने कहा कि, लोग गंगाजल की कसम खाने की बात कह रहे हैं, लेकिन उन्होंने नहीं खाई है। गंगाजल की कसम खाने वाले वादाखिलाफी करते हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

अभनपुर क्षेत्र के गांवों को कीचड़ मुक्त करना मेरी पहली प्राथमिकता : देखिए खास INTERVIEW, नवनिर्वाचित विधायक ने अभनपुर की जनता से कहा…..

Related Articles

Back to top button