किराए के मकान में सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में तीन युवतियां समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद, एजेंट-ग्राहक गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पुलिस ने अनैतिक सेक्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है। छापेमारी में पुलिस ने किराए के मकान से देह व्यापार संचालित करने वाले एजेंट समेत एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से अलग-अलग कमरों में तीन युवतियां और आपत्तिजनक सामान बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केलो विहार कॉलोनी में देह व्यापार की शिकायत लगातार मिल रही थी। इस बीच रविवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि केलो विहार कॉलोनी स्थित संतोष सोनी के मकान में किरायेदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार (40) बाहरी क्षेत्रों से युवतियों और महिलाओं को लाकर देह व्यापार करवा रहा है।
अलग-अलग कमरों मिली युवतियां
सूचना पर चक्रधर नगर थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने रणनीति के तहत एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर तय रकम देकर मकान में भेजा। संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर अचानक छापामार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान मकान के भीतर अलग-अलग कमरों में 20 से 30 वर्ष आयु की तीन युवतियां मिलीं।
आपत्तिजनक सामग्री बरामद
छापे के दौरान पुलिस ने मौके से कंडोम सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। मकान में पहले से मौजूद कोतरा रोड निवासी नागेन्द्र विश्वकर्मा (35) को ग्राहक के रूप में पकड़ा गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार किराए के मकान में महिलाओं को लाकर उनसे देह व्यापार करवाता था और वह उसी सिलसिले में वहां आया था।
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
पुलिस जांच में सामने आया है कि बरामद की गई युवतियां ओडिशा, बिलासपुर और लैलूंगा की रहने वाली हैं, जिन्हें पैसों का लालच देकर इस अवैध धंधे में शामिल किया गया था। सभी युवतियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल इजारदार और ग्राहक नागेन्द्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम (च्प्ज्। ।बज) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS











