शराब पीने से रोकने पर बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक कलयुगी बेटे ने शराब पीने से मना करने पर अपनी ही मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पोड़ी गांव का रहने वाला दयाशंकर कश्यप को शराब पीने की आदत थी, जिसके कारण घर में अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी। 11 मार्च की सुबह भी इसी बात को लेकर दयाशंकर और उसकी मां के बीच कहासुनी हो गई। मां द्वारा लगातार शराब पीने से मना करने पर आरोपी गुस्से में आ गया और घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर मां के गले पर हमला कर दिया।

हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

ससुर की बहू पर थी बुरी नजर, घर में अकेली देख कर दिया ये कांड, पति ने बताई सच्चाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button