रिश्ता हुआ शर्मसारः बेटे ने मां को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर ज़िले के आरंग में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल, एक दरिंदे ने अपनी ही बुज़ुर्ग मां के साथ दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी रेप के एक मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटते ही उसने अपनी मां के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना आरंग थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला ने आरंग थाने में अपने बेटे के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 42 वर्षीय आरोपी 4-5 दिनों तक बुज़ुर्ग महिला के साथ रेप करता रहा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने साल 2010 में 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन 2017 में आरोपी जेल से बाहर आ गया। इसके बाद उसने अपनी बुज़ुर्ग महिला के साथ भी छेड़छाड़ शुरू कर दी।

महिला ने इसका विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। कुछ दिन पहले उसने चार-पांच दिनों तक लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। 15 जुलाई को पीड़िता ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

रिश्ता हुआ शर्मसार: कलयुगी पिता ने सौतेली बेटी से किया दुष्कर्म, घर पर अकेली पाकर वारदात को दिया अंजाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button