अवैध परिवहन पर सख्ती: खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी, अवैध गिट्टी और रेत परिवहन करते 5 वाहन जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के राजिम और फिंगेश्वर क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। विभाग द्वारा सख्ती बरतते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध खनन में संलिप्त वाहनों पर कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग की टीम ने अवैध गिट्टी और रेत परिवहन के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो हाइवा और तीन ट्रैक्टर को जब्त किया है। ये सभी वाहन बिना वैध कागजात के खनिज सामग्री का परिवहन करते पाए गए। कार्रवाई के बाद जब्त किए गए वाहनों को राजिम और फिंगेश्वर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। विभाग ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











