छात्र ने की डांस शिक्षक की हत्या, अननेचुरल सेक्स के लिए बना रहा था दबाव, सुनसान जगह बुलाकर रेता गला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले से एक चौंकाने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जहां 10वीं के एक नाबालिग छात्र ने अपने ही डांस टीचर की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी को घटना के 56 दिनों बाद पुलिस ने हिरासत में लिया है और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। घटना कवर्धा जिले का है।

अननेचुरल संबंध बना हत्या की वजह

जानकारी के अनुसार मृतक सत्यमदास मानिकपुरी (27) पेशे से डांस टीचर था और प्राइवेट स्कूलों में कथक सिखाता था। करीब तीन महीने पहले उसकी मुलाकात 10वीं के एक नाबालिग छात्र से हुई थी। दोनों के बीच सहमति से संबंध बने, लेकिन बाद में छात्र ने इससे इनकार कर दिया। आरोप है कि टीचर लगातार छात्र पर अननेचुरल संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और मना करने पर उसे बदनाम करने की धमकी देता था। इससे परेशान होकर छात्र ने हत्या की साजिश रच डाली।

सुनसान सड़क पर गला रेतकर हत्या

घटना 17 जनवरी 2026 की बताई जा रही है। नाबालिग ने टीचर को व्हाट्सएप कॉल कर लालपुर नर्सरी के पीछे सुनसान इलाके में बुलाया। पहले से जेब में चाकू छिपाकर रखे छात्र ने मौके पर पहुंचते ही सत्यमदास का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए टीचर का मोबाइल नदी में फेंक दिया और फरार हो गया।

हजारों मोबाइल और सैकड़ों CCTV खंगालकर खुला राज

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल जांच का बड़ा जाल बिछाया। करीब 5 हजार मोबाइल नंबरों का विश्लेषण, 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच और 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। आखिरकार पुलिस को वह कड़ी मिली, जिससे नाबालिग तक पहुंचा जा सका।

गांव में छिपा था आरोपी, सबूत भी बरामद

घटना के बाद आरोपी अपने पैतृक गांव सारंगढ़-बिलाईगढ़ में छिपा हुआ था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल स्कूटी, खून से सने कपड़े और नदी से मृतक का मोबाइल बरामद किया। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री भी खंगाली गई, जिसमें अपराध करने और उससे बचने के तरीके, मोबाइल ट्रैकिंग से बचाव और मानसिक व्यवहार से जुड़े कई चौंकाने वाले सर्च मिले। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को रिक्रिएट कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

अननेचुरल सेक्स के लिए मजबूर करता था पति, परेशान पत्नी ने मामा और सुपारी किलर्स से कटवाया पति का गला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button