गरियाबंद का छात्र दुर्ग में लगाई फांसी: बीएससी की पढ़ाई कर रहा था, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले का रहने वाला छात्र दुर्ग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र दुर्ग साइंस कॉलेज में बीएससी सेकंडियर की पढ़ाई कर रहा था और ब्वायज हॉस्टल में रहता था। छात्र ने कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामला दुर्ग जिले मोहन नगर पुलिस थाना का है।

जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले रानीपार देवाछुरा गांव का रहने वाला छात्र खिलेशानंद निषाद दुर्ग साइंस कॉलेज में बीएससी सेकंडियर की पढ़ाई कर रहा था। छात्र दुर्ग के एक ब्वायज हॉस्टल में रहता है। बताया जा रहा है कि छात्र दो विषयों में फेल हो गया था। इससे वो काफी परेशान था। इसी के चलते छात्र अपने कमरे में पंखे पर फंदा बनाकर झूल गया।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनाम कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंपा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन