टाटा सफारी ने स्कूटी को मारी टक्कर, जनपद उपाध्यक्ष के पति की मौत, साथी घायल, गुस्साए लोगों ने कार में किया पथराव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक टाटा सफारी कार और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के पति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी कार चालक ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ कर दिया। घटना महासमुंद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8 बजे जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के पति जितेंद्र चंद्राकर अपने दोस्त अशोक साहू के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव बेल की ओर जा रहे थे। बेलसोंडा और खरोरा के बीच पीछे से आ रही एक टाटा सफारी कार ने उनके स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों छिटकर गिर फेंका गए। हादसे में जितेंद्र चंद्राकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक साहू गंभीर रूप से घायल हो गए।

गुस्साए ग्रामीणों ने कार पर किया पथराव

Untitled design – 1

हादसे के बाद दोनों को 108 एम्बुलेंस से महासमुंद मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र चंद्राकर को मृत घोषित कर दिया। घायल अशोक साहू की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने टाटा सफारी पर पथराव कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले गई। टाटा सफारी के चालक ने नगरी थाने पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी दी और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

पति को मौत खबर सुनकर पत्नी हुई बेहोश

जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर

घटना की सूचना मिलने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर अस्पताल पहुंचीं। पति की मौत की खबर सुनते ही वह अस्पताल परिसर में बेहोश होकर गिर पड़ीं। बेलसोंडा के ग्रामीणों के साथ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग सहित कई जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c

यह खबर भी जरुर पढ़े

डिवाइडर से टकराई कार, भाजपा नेता की पत्नी समेत दो महिलाओं की मौत, एक घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button