रायपुर में 8 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म, सिग्नल पर भीख मांगती थी बच्ची, आरोपी कार चालक गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक कार चालक ने 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक गिरफ्तार कर लिया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
VIP रोड ले जाकर किया दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार, पीड़िता तेलीबांधा स्थित सिग्नल पर अन्य बच्चों के साथ वाहन चालकों से पैसे मांगकर गुजर-बसर करती थी। बुधवार रात करीब 9.30 बजे आरोपी नवीन (21 वर्ष) स्विफ्ट कार से वहां पहुंचा और बच्ची को खाना खिलाने का झांसा देकर गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद वह उसे वीआईपी रोड की ओर ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एसीसीयू और तेलीबांधा थाना पुलिस की टीम सक्रिय हुई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू की गई। फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन और चालक की पहचान की गई। पुलिस ने रातभर तलाश के बाद गुरुवार तड़के करीब 4 बजे आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8
यह खबर भी जरुर पढ़े
बेर खिलाने का लालच देकर 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार











