महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस, चूड़ी-लिपस्टिक और चप्पलों की माला पहनाकर जिंदगी भर का सिखाया सबक-VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायगढ़ जिले के तमनार में जेपीएल की कोल खदान के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई शर्मनाक घटना ने पूरे प्रदेश को हिला दिया। प्रदर्शनकारियों ने महिला पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़कर अर्धनग्न किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस शर्मनाक घटना के बाद पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पहले पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की थी।

वहीं सोमवार को घटना के मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को ऐसा सबक सिखाया, जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 27 दिसंबर को तमनार थाना क्षेत्र के धौराभाठा में जेपीएल कोल खदान के विरोध में जनसुनवाई रद्द कराने को लेकर 14 गांवों के ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ उग्र हो गई और हिंसा भड़क उठी। उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की, उनकी वर्दी फाड़ दी और अमानवीय हरकतें कीं। इस घटना में तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम घायल हुईं। महिला पुलिसकर्मी को अर्धनग्न करने का वीडियो वायरल होने से पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया।

आरोपी का निकाला जुलूस

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। सोमवार को मुख्य आरोपी चित्रसेन साव (निवासी ग्राम झरना) को पुलिस ने पड़ीगांव से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने कड़ा संदेश देते हुए आरोपी को जूते-चप्पल की माला, चूड़ियां पहनाईं, चेहरे पर लिपस्टिक-काजल लगाया और हेमू कालाणी चौक से कोर्ट तक पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी से उठक-बैठक करवाई गई और नारे लगवाए गए। जुलूस का नेतृत्व घायल टीआई कमला पुसाम ने किया।

आरोपी को जेल भेजने के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने इसे अपनी नैतिक जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उन सभी के लिए चेतावनी है, जो महिलाओं और कानून को कमजोर समझते हैं। पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक चित्रसेन साव सहित कुल छह आरोपियों मंगल राठिया, चिनेश खम्हारी, प्रेमसिंह राठिया, कीर्ति श्रीवास और वनमाली राठिया को गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

कोयला खदान को लेकर बवाल: उग्र भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, महिला TI से मारपीट, SDM की गाड़ी समेत 3 वाहन फूंके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button