युवक की बेरहमी से हत्या, छाती की 2 हड्डियां टूटी, आंतें आई बाहर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– धमतरी जिले में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उस पर कुल्हाड़ी से कई बार हमला किया। मृतक के शरीर पर छह गहरे घाव मिले। हत्या इतनी बेरहमी से की गई थी कि युवक की छाती की 2 हड्डियां टूट गईं और आंतें बाहर निकल आईं। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी ने गुत्थी सुलझाने के लिए एक विशेष टीम बनाई है। घटना केरेगांव थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, झुरातराई निवासी मृतक भानुप्रताप मंडावी 24 अक्टूबर को मड़ई कार्यक्रम देखने लिए माकरदोना में अपने चाचा पुनूराम मंडावी के घर आया था। रात में खाना खाने के बाद वह एक नाचा प्रोग्राम देखने के लिए घर से बाहर गया, लेकिन 25 अक्टूबर की सुबह उसका खून से लथपथ शव कार्यक्रम स्थल 200 मीटर दूर मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही करेगांव पुलिस मौके पर पहुंची।
जांच के लिए बनाई विशेष टीम
मृतक के शरीर पर गहरे घाव मिले, जिससे आशंका है कि घटना में कुल्हाड़ी या किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में दो या दो से ज़्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। एसपी सूरज सिंह परिहार ने मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष टीम बनाई है।
दिवाली त्योहार के दौरान तीन बड़ी घटनाएं हुई

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GKvBlfXqlpKC4RRB4msclj?mode=ems_copy_t











