विवाद शांत कराने पहुंचे युवक की हत्या, हंसिए से किया ताबड़तोड़ हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मामूली विवाद में एक युवक की हंसिया से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार 1 फरवरी 2026 की रात करीब 8.10 बजे ग्राम विजयपुर निवासी 22 वर्षीय प्रवीण कुमार भूआर्य अपने मित्र विमल मंडावी के साथ एक कार्यक्रम से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसने विजय सलामें और लोमश मंडावी के बीच विवाद होते देखा। प्रवीण और उसके साथी ने बीच-बचाव कर दोनों को समझाइश दी और मामला शांत कराया। इसके बाद वे लोमश मंडावी को उसके घर तक छोड़ने चले गए।

हंसिए से किया ताबड़तोड़ हमला

घर पहुंचने के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोप है कि लोमश मंडावी आक्रोश में घर के भीतर से सब्जी काटने वाला धारदार हंसिया निकाल लाया और प्रवीण कुमार से फिर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते उसने प्रवीण पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में प्रवीण के पेट और हाथ की उंगलियों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर खून से लथपथ बेहोश होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल प्रवीण को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहला ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी लोमश मंडावी (24 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून से सना धारदार हंसिया बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रेमिका की हत्या कर झाड़ियों में छिपाया शव, दो माह बाद कंकाल से खुला राज, प्रेमी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, जानिए हत्या की खौफनाक कहानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button