अभनपुर ब्रेकिंग: रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की संदिग्ध लाश, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवा रायपुर के सीबीडी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। घटना राखी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जयलाल मांझी (21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उड़ीसा के नुवापाड़ा जिले का निवासी था। बताया जा रहा है कि जयलाल रेलवे से जुड़ी एक परीक्षा में शामिल होने के लिए नवा रायपुर आया था। लेकिन उसका शव रेलवे ट्रैक के पास बरामद हुआ। लोगों ने ट्रैक किनारे युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या है या कुछ और? पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी और उसके कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8
यह खबर भी जरुर पढ़े
कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या, नाना के क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला शव, जांच में ये बात आई सामने











