गरियाबंद ब्रेकिंग: गैस चूल्हा बेचने के बहाने घर में घुसा आरोपी, फिर करने लगा अश्लील हरकतें, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में एक बार फिर गैस चूल्हा बेचने के नाम पर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दूसरे राज्य का रहने वाला है। वह विक्रेता बनकर महिला के घर पहुंचा और अश्लील हरकत करने लगा। इससे पहले भी जिले के राजिम थाना क्षेत्र में ऐसी घटना हो चुकी है। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छुईया गांव में एक महिला से गैस चूल्हा बेचने के नाम पर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान इरफान मीर के रूप में हुई है, जो उत्तरप्रदेश के एक गांव का निवासी है। इरफान मीर गैस चूल्हा विक्रेता बनकर महिला के घर पहुंचा था तभी बातचीत के दौरान अश्लील हरकतें करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पीड़िता की शिकायत पर मैनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध अपराध की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश पर थाना मैनपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बता दे कि लगभग 1 महीने पहले राजिम क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। जिसका आरोपी यूपी मेरठ का रहने वाला है, जो राजिम में किराए के मकान में रह रहा था और घूम घूम कर कुकर, मिक्सी, स्टो, रिपेयरिंग का काम करता था। ( पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

चाकू की नोक पर दरिंदगी: गरियाबंद जिले में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, क्षेत्र में आक्रोश

Related Articles

Back to top button