तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो भाईयों को रौंदा, बड़े भाई की मौत, छोटे की हालत गंभीर, हादसे के बाद खेत में पलटा ट्रेलर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को बुरी तरह से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। घटना बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गिट्टी लोड ट्रेलर (क्रमांक सीजी 12 बीजी 9174) 31 मार्च की शाम करीब 5 बजे पचपेड़ी से मल्हार की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक (क्रमांक सीजी 22 एबी 7460) पर सवार ग्राम मानिकचौरी निवासी गुलशन मरावी पिता गौकरण मरावी (35 वर्ष) अपने छोटे भाई संजू मरावी के साथ मल्हार से घर लौट रहे थे। तभी ग्राम बिनौरी के पास ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद खेत में पलटा ट्रेलर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना ग्राम बिनौरी में दशमत बाई कोशले के घर के सामने हुई, जो आबादी वाला क्षेत्र है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के पीछे बैठा युवक संजू मरावी दूर जा गिरा, जबकि बाइक चला रहा गुलशन मरावी वाहन सहित ट्रेलर के नीचे फंस गया और काफी दूर तक घसीटता चला गया। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई।

हादसे में आदिवासी समाज का प्रमुख गुलशन मरावी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संजू मरावी को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार हाइवा का कहर, बाइक सवार को कुचला, 200 मीटर तक घसीटा शव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button