छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के बदले कलेक्टर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कलेक्टर, अपर कलेक्टर, आयुक्त, मुख्य कार्यपालन अधिकारी और मंत्रालय स्तर के अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है।
आदेश के अनुसार भोसकर विलास संदिपान को कलेक्टर जिला सरगुजा से हटाकर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पर पदस्थ किया गया है। आईएएस रणवीर शर्मा को प्रबंध संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन नियुक्त किया गया है। अजीत वसंत को सरगुजा जिला का कलेक्टर बनाया गया है। कुणाल दुदावत को कोरबा जिला कलेक्टर, देवेश कुमार ध्रुव कलेक्टर जिला दंतेवाड़ा बनाया गया है। इसी तरह प्रतिष्ठा ममगाई को बेमेतरा जिला कलेक्टर नियुक्ति किया गया।
रायपुर जिले के अपर कलेक्टर नम्रता जैन को नारायणपुर जिले के कलेक्टर बनाया गया है। अमित कुमार को कलेक्टर जिला सुकमा, प्रकाश कुमार सर्वे को नगर पालिक निगम बिलासपुर का आयुक्त नियुक्त किया गया है। गजेंद्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत धमतरी का सीईओ बनाया गया है। रोमा श्रीवास्तव उप सचिव मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।


छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS
यह खबर भी जरुर पढ़े
छत्तीसगढ़ IAS तबादला: सरकार ने एक साथ कई सचिव और संचालकों के विभाग बदले











