नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की दर्दनाक मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नवापारा के संजीवनी अस्पताल के पास शाम करीब 6.30 बजे यह हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को बुरी तरह से कुचल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे हुए हैं। मृतक का सिर बुरी तरह से कुचला गया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

यह खबर अपडेट किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर-राजिम मार्ग पर चाकू की नोक पर लूट: चॉइस सेंटर संचालक से डेढ़ लाख रुपये छीने, बाइक छोड़कर भागे लुटेरे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button