गरियाबंद ब्रेकिंग : दो बाईको की आमने सामने जोरदार टक्कर, दो की मौत, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दो बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बोईरगांव में नाला के पास दो मोटरसाइकिल की आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। बताया जा रहा है कि कोडामाल के रहने वाला आत्माराम ध्रुव अपने साथी धनेष्वर यादव को बाइक में बैठकर रसेला गया था। वहां से लौट रहा था। इधर बिजापाल के रहने वाला कृष्ण साहू अपने साढू परदेशी राम को बाइक में बैठाकर अपने ससुराल ग्राम रूवाड जा रहा था। दोनों बाइक सवार बोईरगांव के नाले के पास पहुंचे थे कि दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में दोनों बाईक चालक आत्माराम ध्रुव और कृष्ण साहू की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दो लोग धनेष्वर यादव और परदेशी राम घायल हुए है। जिसे उपचार हेतु छुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद ने पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस अपराध कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

Related Articles

Back to top button