दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत: दो लोगों की मौत, एक युवक घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार भरवीडीह निवासी मनहरण कमल (61 वर्ष) कोटा रेलवे स्टेशन में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार शाम वे अपनी ड्यूटी के लिए बाइक क्रमांक सीजी 10 एजे 4464 से कोटा की ओर जा रहे थे। शाम लगभग 7 बजे जब वे जूना शहर के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक क्रमांक सीजी 10 बीवी 9022 से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

दूसरी बाइक पर 35 वर्षीय शिव धनुहार और कृष्णा धनुहार सवार थे, जो एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनहरण कमल और शिव धनुहार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा कृष्णा धनुहार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल कृष्णा धनुहार को तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बहन की शादी से एक दिन पहले भाई की दर्दनाक मौत, बड़ा भाई गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button