राजिम ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसा,आपस में भिड़े दो यात्री बस, मची चीख पुकार, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दो बस की आपस में जोरदार भिड़त हुई है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। मामला पाण्डुका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह पाण्डुका थाना क्षेत्र के ग्राम पोंड़ के पास तेज रफ्तार दो बस आपस में भिंड़त हो गई। बताया जा रहा है कि परमेश्वरी ट्रेवल्स की बस गरियाबंद से राजिम जा रही वहीं विपरीत दिशाा से शिवराज ट्रेवल्स की बस राजिम से गरियाबंद के लिए निकली थी। इस दौरान पोंड़ के आगे दोनों बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पाण्डुका पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं लोगों और पुलिस की मदद से घायल लोगों को बस से बाहर निकाला गया।

 

घटना में दोनों गाड़ी के सामने हिस्सा के परखच्चे उड़ गए। बस में 50 से अधिक लोग सवार थे, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए है। सभी घायलों को 108 संजीवनी की मदद से अस्पताल ले जाया गया। News Updating

गरियाबंद जिले के अन्य खबर भी पढ़े

https://cgprayagnews.com/category/%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc/%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6/

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन