भीषण सड़क हादसा: बोलेरो-कार की जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, पत्नी और भांजा गंभीर; 9 लोग बाल-बाल बचे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में देर रात दिल दहला देने वाला एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी स्थित भी नाजुब बनी हुई है। घटना जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र का है।

पारिवारिक कार्यक्रम में गया था परिवार

जानकारी के अनुसार, अकलतरा क्षेत्र के अमोरा गांव निवासी रूपेश निर्मलकर अपने बेटे राहुल निर्मलकर, पत्नी भगवती निर्मलकर और भांजे के साथ सराईश्रृंगार डोंगरी गांव में एक रिश्तेदार के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे कार (वैगनआर) से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बुचीहरदी गांव के पेट्रोल पंप और पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से उनकी कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

पिता-पुत्र की मौके पर मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। हादसे में रूपेश निर्मलकर और उनके बेटे राहुल निर्मलकर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पत्नी भगवती और एक अन्य युवक (भांजा) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

गड़ियों के उड़े परखच्चे

बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार 9 लोग कोरबा जिले से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो की रफ्तार तेज थी, जिससे टक्कर बहुत ही भीषण हुआ। हादसे के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।

गहरे सदमे में परिजन

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक ही पल में परिवार की खुशियां छीन लीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

भीषण सड़क हादसा: छट्ठी कार्यक्रम से लौट रही पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 12 से अधिक घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button