पत्नी ने दरवाजा खोला तो उड़े होश, पति-पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक बेटे और पिता का शव घर में संदिग्ध हालत में मिला। 6 साल के बच्चे का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला। उसके पिता का शव फंदे से लटका मिला। बच्चे की मां घर पहुुंची, तो दोनों का शव देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। किसी तरह उसने खुद को संभाला और गांव वालों को इसकी जानकारी दी। घटना धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार अर्जुनी थाना क्षेत्र के बोड़रा गांव में गोपेश्वर साहू 35 वर्ष और उसके बेटे हेयांश साहू 6 वर्ष की लाश घर में मिली है। शाम लगभग 6 बजे जब गोपेश्वर की पत्नी भूपेश्वरी घर पहुंची तब इस बात की जानकारी हुई। इसके बाद महिला ने ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पत्नी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
यह मंजर देखने के बाद भूपेश्वरी की हालत बिगड़ने लगी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक की टीम भी पहुंची। टीम ने जांच के बाद कमरे को रात में सील कर दिया। सुबह होते ही शवों को जिला अस्पताल मॉर्च्युरी भेज दिया।
अलग-अलग एंगल से जांच कर रही पुलिस
पुलिस आशंका जता रही है कि पहले पिता ने बच्चे की हत्या की है इसके बाद खुद फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या की होगी। वहीं बताया जा रहा है कि पति अपने पत्नी के चरित्र पर शक करता था। मृतक गोपेश्वर चॉइस सेंटर का काम करता था लेकिन वह बंद हो गया था। इसके कारण वो घर में ही रहता था। पत्नी के खर्च से ही घर चलता था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p