कुल्हाड़ी मारकर पति की हत्या: आरोपी पत्नी गिरफ्तार, इस बात को लेकर हुआ विवाद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। दरअसल, रविवार को घर पर सो रहे युवक की खून से लथपथ लाश मिली थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार पहाड़ लुडे़ग गांव निवासी निलांबर यादव (35) के परिजन शनिवार की रात गांव में मेला देखने गए थे। मृतक निलांबर घर पर अकेला सोया था। रात मध्य रात्रि किसी अज्ञात ने कुल्हाड़ी से गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस की टीम जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों के साथ-साथ मृतक की पत्नी तिलासो मांझी से भी पूछताछ की। पुलिस को उसके बयान पर शक हुआ तब पुलिस ने फिर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पति की हत्या करना कबूल कर किया।

चरित्र शंका को लेकर करता था प्रताड़ित

पूछताछ में मृतक की पत्नी तिलासो मांझी ने बताया कि निलंबर चरित्र शंका को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। मेला देखने के बाद रात तीन बजे वह घर लौटी और पति के साथ सो गई। सुबह जब वह दोबारा मेला जाने की तैयारी कर रही थी, तो दोनों में फिर झगड़ा हुआ। चरित्र शंका और प्रताड़ना से परेशान होकर उसने घर में रखी टांगी से निलांबर के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके द्वारा हत्या में प्रयोग किये गए टांगी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है लगभग 8 साल पहले तिलासो मांझी को निलाबंर पत्नी बनाकर घर लाया था। दोनों का एक चार साल का बेटा भी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

घर पर सो रहे युवक की हत्या, टंगिया से किया ताबड़तोड़ हमला, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल