जादू-टोना के शक में महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जादू-टोना के शक में अंधे बने एक युवक ने महिला की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गितारीपानी का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम गितारीपानी में 71 वर्षीय फूलमइत बाई अपने प्रधानमंत्री आवास में अकेली रहती थीं। उनके पति और बच्चों का पहले ही निधन हो चुका था, वहीं वे लकवाग्रस्त होने के कारण चलने-फिरने में भी असमर्थ थीं। गांव के परिजन ही उनकी देखभाल और भोजन की व्यवस्था करते थे। 4 अप्रैल की सुबह परिजन उन्हें खाना देने पहुंचे। घर के भीतर उनका शव पड़ा मिला। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान दिखाई दिए, वहीं पास में लकड़ी का डंडा भी पड़ा था।

मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बगीचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस जांच में सामने आया कि गांव का ही युवक छंदनू राम (करीब 30-31 वर्ष) अपने परिवार के बार-बार बीमार रहने से परेशान था। उसने अंधविश्वास के चलते फूलमइत बाई पर जादू-टोना करने का संदेह कर लिया।

आरोपी गिरफ्तार

इसी शक में उसने 3 अप्रैल की रात महिला के घर में घुसकर लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने छंदनू राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

जादू-टोना के शक में मां हत्या, खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा आरोपी ने किया सरेंडर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button