महिला ने कीटनाशक सेवन कर की आत्महत्या: जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- दहेज प्रताड़ना और पति की मारपीट से परेशान होकर महिला ने कीटनाशक खा कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद महिला के मायके वालों ने उसके पति पर जबरदस्ती जहर खिलाने का आरोप लगाया है। मामला सनावल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार साल 2017 में यूपी के सोनभद्र जिले की पुडुवा निवासी तारा यादव 27 वर्ष की शादी सनावल थाना के कमेश्नवर नगर निवासी प्रदीप यादव पिता ठाकुर यादव 30 वर्ष से हुई थी। शादी के कुछ दिन सब कुछ ठीक चला, पर बाद में पति और ससुर ने महिला को दहेज में कम सामान लेकर आई हो कहकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पैसे, अपाचे बाइक और भैंस की मांग करने लगा, जिसकी जानकारी तारा ने अपने पिता को दी। पिता ने कर्ज लेकर भैंस और पैसा दिया, उसके बावजूद पति ने प्रताड़ित करना बंद नहीं किया।

मृतिका के भाई मिथलेश ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 9 बजे तारा और उसके पति प्रदीप के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिससे पति ने उसके साथ मारपीट की।

इन सभी बातों से परेशान होकर महिला ने कीटनाशक खा कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद परिजनों को शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।

महिला का पति रास्ते से ही फरार

वापस घर जाते समय महिला का पति रास्ता भटकने का बहाना कर फरार हो गया और उसका फोन भी बंद है। ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोगों की उपस्थिति में रविवार दोपहर को उसका अंतिम संस्कार किया गया।

जांच की जाएगी

पुलिस ने अनुसार कीटनाशक खाने से महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मर्ग की कॉपी आने के बाद विस्तार से इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल मृतका तारा के परिजन ने शिकायत की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

नवविवाहिता ने की आत्महत्या, 6 माह पूर्व हुई थी शादी, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Related Articles

Back to top button