गरियाबंद ब्रेकिंग: दो बैलों की लड़ाई में महिला की दर्दनाक मौत, घटना CCTV कैमरे में कैद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, एक गांव में दो बैलों की लड़ाई में एक महिला की जान चली गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद परिवार सदमे में है। वहीं, गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। घटना जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सारनाबहाल की है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को सारनाबहाल गांव में दो बैल आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान एक महिला पीलाबुड़ू वहां से गुजर रही थी। बैलों को लड़ते देख महिला भागने लगी। तभी अचानक एक बैल महिला की ओर दौड़ा और उसे कुचल दिया। जमीन पर गिरते ही महिला बेहोश हो गई। ग्रामीणों ने पीलाबुड़ू को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है। चंद सेकेंड में महिला की मौत से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि पिलाबुदु मूल रूप से बिरिघाट गांव की रहने वाली थी। लेकिन वह कुछ सालों से अपने मायके सारनाबहाल में रह रही थी।

ग्रामीणों ने घटना पर रोष जताया है और आवारा पशुओं की समस्या के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को कई बार चेताया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरुर पढ़े

कन्या महाविद्यालय की अतिथि प्राध्यापक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Related Articles

Back to top button