खेत में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, एक दिन पहले घर से हुई थी लापता, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– खेत में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सक्ती जिले के डबरा अंतर्गत फगुरम चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, डबरा ब्लॉक के ग्राम केकरा भाठ की एक महिला का शव बांधा पाली खार में पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि महिला शनिवार को अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार की सुबह महिला का शव बांधा पाली खार में खेत के मेड़ में पेड़ से साड़ी के फंदे से लटका मिला। सुबह ग्रामीणों ने महिला का शव देखा और इसकी जानकारी परिजनों को दी।

जांच में जुटी पुलिस

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फगुरम पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी अंजलि गुप्ता, चौकी प्रभारी संतोष तिवारी, डबरा तहसीलदार संजय मिंज भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवविवाहिता ने महानदी पुल से लगाई छलांग, खोजबीन के दौरान पुलिस को मिला दूसरी महिला का शव, मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button