लिफ्ट देना युवक को पड़ा महंगा : हुआ लूट का शिकार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) अभनपुर :- अभनपुर-रायपुर रोड पर ग्राम निमोरा के पास एक युवक लूट का शिकार हो गया। लुटेरे ने युवक से लिफ्ट लिया और उसकी गाड़ी में बैठ गया। कुछ दूर आगे जाने के बाद उसने मोपेड को गिरा दिया। इससे मोपेड चलाने वाला युवक फेंका गया। उसके बाद लुटेरा मोपेड लेकर भाग निकला। इसी तरह भनपुरी में युवक की बाइक लूट ली गई। पुलिस ने दोनों पीड़ितों की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है। अब लुटेरों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार सेजबहार निवासी अरुण गायन बुधवार को किसी काम से अभनपुर गया था। वहां से वापस लौट रहा था। निमोरा के पास 25-30 साल के युवक ने उससे लिफ्ट का इशारा किया। युवक ने मोपेड रोककर उसे लिफ्ट दे दी। कुछ दूर आगे जाने के बाद आरोपी ने सुनसुन का फायदा उठाते हुए युवक को मोपेड से गिरा दिया। दोनों फेंका गए। उसके बाद लुटेरा तुरंत उठा और मोपेड लेकर भाग निकला।
युवक सड़क पर चीखने के अलावा कुछ नहीं कर सका। रोड पर कोई नहीं था इस वजह से उसे मदद भी नहीं मिली। वहीं खमतराई निवासी गणेश राव शुक्रवार शाम घर लौट रहा था। उसे फोन आ गया तो बाइक रोककर बातचीत करने लगा। इसी दौरान लुटेरा आ और बाइक लेकर भाग निकला। दोनों मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन