रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश, दो दिन से थी लापता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रेलवे ट्रैक किनारे नाबालिग की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका दो दिनों से लापता थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम किसान परसदा स्थित रेलवे ट्रैक किनारे 29 मार्च को एक युवती का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी रेलवे गार्ड ने मस्तूरी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से जानकारी प्रसारित की।
इसी दौरान खैरागढ़ थाना पुलिस से संपर्क हुआ, जहां पहले से ही नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज था। हुलिया मिलान के बाद 31 मार्च को परिजन मस्तूरी पहुंचे और शव की पहचान 14 वर्षीय देविका वर्मा के रूप में की गई। मृतका खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के चिचोला गांव की रहने वाली थी, जो दो दिनों से लापता थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मामा के घर से हुई लापता
बताया जा रहा है कि देविका 28 मार्च की रात पिपरिया स्थित अपने मामा के घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद 29 मार्च को खैरागढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। देविका कक्षा 8वीं की छात्रा थी। उसके पिता स्थानीय हाईस्कूल में स्वीपर और माता आंगनबाड़ी में रसोइया के रूप में कार्यरत हैं।
घटना की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले दर्ज कर ली गई है और सभी संभावित पहलुओं आत्महत्या, दुर्घटना या किसी आपराधिक साजिश को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
अभनपुर ब्रेकिंग: रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की संदिग्ध लाश, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस











