नशे में युवती का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस को दी खुली चुनौती

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नशे में धुत एक युवती ने बीच चौराहे हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, फिर सड़क पर गिरना और उसके बाद जवानों से ही उलझ गई। यह दृश्य देखकर मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। देखते ही देखते भीड़ जुट गई और युवती का हंगामा कैमरों में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम राजीव गांधी चौक पर नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर से चालकों की जांच की जा रही थी। रात करीब 10.30 बजे महाराणा प्रताप चौक की ओर से स्कूटी सवार एक युवती पुलिस को देखकर घबरा गई और भागने का प्रयास करने लगी, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह स्कूटी सहित सड़क पर गिर पड़ी।
पुलिस को देख भड़की, सड़क पर किया हंगामा
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देख युवती उल्टा उन पर ही भड़क गई। उसने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करते हुए बीच सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। जब पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, तो वह विवाद करने लगी और जांच से बचने के लिए बहाने बनाती रही।
वीडियो बना लो, वायरल कर देना
हंगामे के दौरान वहां मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे, जिस पर युवती ने गुस्से में कहा “बना लो वीडियो, रील्स बनाकर वायरल कर देना, और क्या होगा।” इतना ही नहीं, उसने पुलिसकर्मियों से उलझते हुए उन्हें थाने ले जाने की चुनौती भी दे डाली।
ब्रेथ एनालाइजर में शराब पीने की पुष्टि
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवती से ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी को जब्त कर लिया और चालानी कार्रवाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने कहा है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
नाइट क्लब के बाहर दो गुटों में जमकर मारपीट, युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल, VIDEO











