रात 12 बजे मना जन्मदिन, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ने विधायक के साथ काटा केक
विधायक निवास में कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं, क्षेत्रवासियों में दिखा उत्साह

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :- राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू के जन्मदिवस पर क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। जन्मदिवस की पूर्व रात ठीक 12 बजे भाजपा मंडल छुरा के युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सुजल कोठारी ने विधायक निवास पहुंचे और केक काटकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सादगीपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न हुआ। युवा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन में भी जन्मदिवस को लेकर उल्लास का वातावरण रहा।
विधायक के जनसेवा के प्रति समर्पण, सादगीपूर्ण जीवनशैली और नेतृत्व क्षमता को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक छवि बनी हुई है। विकास कार्यों को गति देने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के कारण वे लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान रखने वाली धर्मनगरी राजिम में उन्हें जनआस्था और विश्वास का प्रतीक माना जाता है।
जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों और नागरिकों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सतत सफलता की कामना की। आमजन ने उम्मीद जताई कि उनका सार्वजनिक जीवन आगे भी जनकल्याण की दिशा में मार्गदर्शक बना रहेगा और समाज को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6
यह खबर भी जरुर पढ़े
रात 12 बजे मना जन्मदिन, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ने विधायक के साथ काटा केक