जंगल में मिली युवक-युवती की लाश: प्रारंभिक जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- युवक-युवती की लाश जंगल में पेड़ पर लटकती मिली है। दोनों दो दिन पहले घर से निकले थे। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होने की बात कही जा रही है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के पोड़ी के जंगल में शनिवार की सुबह लड़की और लड़के के शव को ग्रामीणों ने देखा। दोनों की लाश एक पेड़ पर एक ही फंदे पर लटक रही थी। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। लड़की की पहचान हो गई है। वह पेंड्रा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके परिजनों ने शुक्रवार को उसके गायब होने का केस दर्ज कराया है। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जब वह नहीं मिली तब अपहरण की आशंका से केस दर्ज कराया। पेंड्रा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक मरवाही थाना क्षेत्र का है। उसके पास से मिले क्योस्क के आईडी से उसकी पहचान बादम चमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी मरवाही पुलिस के माध्यम से परिजनों को दे दी है। पुलिस के अनुसार लड़की गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सिलाई सीखने जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। वहीं, युवक भी गुरुवार से ही गायब था। शव के पास ही युवक की बाइक भी मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि युवक और लड़की दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे। फिलहाल, पुलिस की जांच के बाद ही मामला सामने आएगा।

Related Articles

Back to top button