दुर्गा पंडालों में चेन स्नेचिंग: पुलिस ने गिरोह के 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार, 8 सोने के मंगलसूत्र बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- दुर्गा पूजा व विसर्जन के दौरान उमड़ी भीड़ के बीच चेन स्नेचिंग की कई बड़ी घटनाएं सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने शातिर कुसमी गिरोह की 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास 8 सोने के मंगलसूत्र भी बरामद किए गए हैं। पूरा मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पत्थलगांव शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मौके पर उमड़ी भीड़ में कई महिलाओं के गले से सोने का चेन गायब हो गया। महिलाओं ने गले से चेन चोरी शिकायत पुलिस से की। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो कुल 7 महिलाओं से चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसमें बच्चे पकड़े हुए कुछ महिलाएं दुर्गा विसर्जन में उपस्थित महिलाओं के गले से चेन स्नेचिंग करती दिखी।

कुसमी गिरोह की 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इसके आधार पर 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया। वहीं बस से भाग रही 2 और महिलाओं का बतौली (सरगुजा) तक पीछा कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरोह में भारती गिरी (20 वर्ष), फूलसुंदरी (20 वर्ष), ललिता (23 वर्ष), सुहाना बाई (25 वर्ष), बसंती (29 वर्ष), कबूतरी (40 वर्ष), मति बाई (40 वर्ष), बसंती (42 वर्ष), राजमुनी (50 वर्ष), मिनी बाई (50 वर्ष) शामिल है।

पुलिस ने बताया कि ये महिलाएं एक गिरोह के रूप में कार्य करती है। वहीं त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं से चेन स्नैचिंग करना और पैसा चोरी करना है। सभी ग्राम रामनगर थाना कुसमी जिला बलरामपुर के रहने वाली है। आरोपियों के पास से चोरी हुए 8 सोने के मंगलसूत्र भी बरामद किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

शिव महापुराण कथा में चोर गिरोह का धावा, महिलाओं के गले से लुटे चैन, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल