शिव महापुराण कथा में चोर गिरोह का धावा, महिलाओं के गले से लुटे चैन, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवा रायपुर से लगे ग्राम गनौद – खरखराडीह में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया था। कथा सुनने लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। भीड़ का फायदा उठाकर चोर गिरोह श्रद्धालुओं के गले से सोने के चैन व अन्य ज्वेलरी की चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद में 12 से 16 अगस्त तक पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज के शिवमहापुराण कथा का आयोजन रखा गया था। जिसमें प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचती थी। इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोर गिरोह द्वारा महिलाओं के गले से सोने की चैन पार कर देते थे। घटना की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस द्वारा वाहनों सहित होटल, लॉज एवं ढ़ाबों की भी पहुंचकर पतासाजी करती थी।

6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इसी दौरान पुलिस की टीम थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित वेलकम होटल में उत्तर प्रदेश के आए लोगों से पूछताछ व उनके बैग की तलाशी ली। बैग में पुलिस को 3 नग सोने का चैन मिला। जिसके संबंध में पूछताछ की, तो आरोपी गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने लगे। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि शिवमहापुराण कथा के दौरान अलग-अलग 03 महिलाओं के गले से सोने की चैन को चोरी होने की शिकायत मिली थी। मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अरविंद कुमार पिता राम नवल (24 वर्ष) निवासी महूल आजमगढ (उ.प्र.), पूजा देवी पति अनिल कुमार (35 वर्ष) निवासी बलुवा आजमगढ (उ.प्र.), सुनीता देवी पति नितीश कुमार (20 वर्ष) निवासी पिपरिया थाना बिलरिया जिला आजमगढ (उ.प्र.), सपना देवी पति राजू चमार (30 वर्ष) निवासी साकिनान आजमगढ (उ.प्र.), आशादेवी पति राधे कुमार (58 वर्ष) निवासी बलूवा आजमगढ (उ.प्र.), कौशिल्या देवी पति भोले (58 वर्ष) निवासी महूवार मउ (उ.प्र.) के रहने वाले है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

श्री शिव महापुराण कथा : शिव भक्ति से भी बड़ी है राष्ट्र भक्ति, दर्पण में मुख दिखता है और संसार में सुख दिखता है लेकिन होता नहीं है

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल